गो फर्स्ट की फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को छोड़कर दिल्ली गई:बेंगलुरु में इंतजार करते रहे यात्री;

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट की फ्लाइट 50 पैसेंजर्स को छोड़कर रवाना हो गई। यह सभी लोग बस से प्लेन की तरफ आ रहे थे। जब एयरलाइन को अपनी गलती का पता चला तो एयरपोर्ट पर छूटे यात्रियों को चार घंटे बाद दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। इस मामले में DGCA ने रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा।

यह घटना सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे की है, जब यात्रियों को बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-116 में सवार होना था। सिक्योरिटी चेकिंग के बाद यात्रियों को विमान तक ले जाने के लिए कुल चार बसें भेजी गई थीं। पहली दो बस आगे निकल गईं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गो फर्स्ट की बेंगलुरू से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 50 यात्रियों को छोड़कर जाने के मामले में नोटिस जारी किया है। DGCA ने कहा गो फर्स्ट नागरिक उड्डयन नियमों का पालन करने में फेल रहा है। इस केस में तमाम गलियां सामने आई हैं। कंपनी कम्युनिकेशन, को-ऑर्डिनेशन, रीकनेक्शन और कन्फर्मेशन में फेल साबित हुई। अगर कंपनी ने इन चारों पॉइंट पर काम किया होता तो इस स्थिति को टाला जा सकता था

DGCA ने शो कॉज नोटिस में कहा- गो फर्स्ट के मैनेजर, चीफ ऑपरेशन ऑफिसर को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। DGCA ने एयरलाइंस को जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। उनके जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment